रबी सीजन के लिए विद्युत की समुचित आपूर्ति के सभी प्रबंध सुनिश्चित करें-मनीष सिंह
प्रमुख सचिव ऊर्जा ने ली रीवा क्षेत्र की विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक
---
सतना 21 अक्टूबर 2026/म.प्र. शासन के प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को सिंचाई के लिए निर्वाध 10 घंटे बिजली सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबध और तैयारियां पूरी रखे। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य कार्य सर्विस डिलीवरी का है वर्तमान में त्यौहारों के सीजन में भी विद्युत की आपूर्ति निर्वाध सुनिश्चित रहे। इसके लिए संचालित कार्यो और सुधार कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करे। प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह और म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता ने #सतना में बुधवार को रीवा क्षेत्र के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर रीवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, संधारण कार्य, रबी सीजन की तैयारी, आरडीएसएस योजना के कार्यो की विस्तार कार्यो की समीक्षा की।
इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री अजय गुप्ता ने बताया कि रीवा क्षेत्र में 15 अक्टूबर 2025 में कुल 67237 डीटीआर स्थापित किये गये है जबकि वर्ष 2026 में 15 अक्टूबर तक 67916 डीटीआर स्थापित हुए है। इसी प्रकार 15 अक्टूबर 2025 की स्थिति में 3026 डीटीआर फेल हुए है जबकि 15 अक्टूबर 2026 में यह आंकडा 3172 डीटीआर के फेल होने का है। उन्होंने कहा कि डीटीआर और बिजली आपूर्ति लाइनों का समय पर मेंटीनेंस करें तो डीटीआर के फेल होने की प्रक्रिया में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि रीवा वेस्ट, नागौद, रामपुर बघेलान, सीधी और बैढन में मुख्य अभियंता इस बात की जांच करें कि डीटीआर बदलने में प्रक्रिया का पालन किया गया है अथवा नहीं। रबी सीजन की प्लानिंग में उन्होंने बताया कि 2025 में 75 फीडर उपलब्ध थे। रबी सीजन में 148 फीडर में विद्युत आपूर्ति करने की योजना है। रबी पीक सीजन के लिए स्टाक पोजिशन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 25 केव्ही के लगभग 5000 डीटीआर स्टाक में उपलब्ध है। पिछले वर्ष लगभग 4000 डीटीआर रिप्लेश करने की आवश्यकता हुई थी। उन्होंने बताया कि रीवा क्षेत्र में कुल 10 डीटीआर रिपेयर्स है जो रीवा और सतना जिले में होने से सीधी और सिंगरौली के डीटीआर यहां लाये जाते है। इस बार डीटीआर रिपेयर के लिए सीधी और सिंगरौली में भी स्थान का चिन्हांकन कर वहीं रिपयर्स की व्यवस्था की जायेगी। सीधी और सिंगरौली के रिपयर योग्य डीटीआर अब सतना या रीवा नहीं लाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 25 केव्ही के डीटीआर की उपलब्धता और रिपेयरिंग में कोई समस्या नहीं है। प्रबंध संचालक ने कहा कि सभी सब स्टेशन के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और वर्क आर्डर भी किये जा चुके है। वर्ष 2025-26 के सभी कार्य वर्क प्लान के हिसाब से 31 मार्च तक कम्पलीट हो जाने चाहिए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP