गोपालगंज: कबीलासपुर गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में यूरिया लेने जा रहे दो युवक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के थावे थाना क्षेत्र के कबीलासपुर गांव के समीप दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।