गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP की अध्यक्षता में ज़िले के सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 11 अप्रैल शनिवार को पुलिस कप्तान गयाजी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार,एएसपी व सभी सर्किल इंस्पेक्टर व सभी थानाध्यक्ष तथा जिले के समस्त शाखा पुलिस प्रभारी उपस्थित रहे।इसकी जानकारी आज दिनांक 11 अप्रैल शनिवार की दोपहर 2 बजे जिला पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने दी।