बाढ़: अचुआरा गांव में क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक, कहा- सरकार खेल के प्रति सकारात्मक
Barh, Patna | Apr 26, 2026 बाढ़ के अचुआरा गांव में रविवार को लगभग साढ़े 4 बजे एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए बाढ़ के स्थानीय विधायक डॉक्टर सियाराम सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट खेलकर एवं बाउलिंग करके मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार खेल के प्रति अब काफी सकारात्मक है।