मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में बिजली चोरी का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, शिकायत एसपी कार्यालय में की
घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मंगली निवासी फेरु सिंह पुत्र जयदयाल ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके घर के सामने कुछ लोग बिजली चोरी कर रहे थे। जिसको लेकर जब पीड़ित ने विरोध किया। तो दबंगों ने उनके साथ राठी डंडों से मारपीट कर दी। वहीं पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच दबंगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत की है।