मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप
क्षेत्र के ग्राम हाजीपुरा निवासी नीतू पत्नी रामकिशोर की मंगलवार-बुधवार की देर रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को सुबह 10 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है।