मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में घर में कहासुनी के बाद व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव थाना क्षेत्र के कुलीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र राधेश्याम ने घर में कहासुनी होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद सुरेंद्र सिंह की हालत बिगड़ गई आनंन-फानन में परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।