मैनपुरी: उपकेंद्र करहल रोड पर 33Kv लाइन के तार टूटने से विद्युत आपूर्ति हुई बाधित, 8 बजे तक सुचारू होने की संभावना
मैनपुरी के करहल रोड उपकेंद्र, ज्योति रोड, शहर व ग्रामीण की 33 केवी लाइन के तार टूट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके बाद तत्काल सूचना पर जूनियर इंजीनियर नारायण सिंह विद्युत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और उन्होंने लाइन के टूटे तारों को सही कराने का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार की रात्रि लगभग 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।