मानिकपुर: चित्रकूट पुलिस ने बैंकों में सघन सुरक्षा अभियान चलाया, सीसीटीवी और अलार्म की जांच की, संदिग्धों की हुई चेकिंग
चित्रकूट में सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा चेकिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण में पुलिस ने सीसीटीवी, अलार्म और सायरन की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर अनावश्यक रूप से बैठे लोगों को बाहर किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।