हरिद्वार: बीती 11 जनवरी से लापता दो नाबालिक लड़कियों को कनखल पुलिस ने मुरादाबाद से किया सकुशल बरामद
बीती 11 जनवरी को कनखल क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। दोनों एक ही साथ पढ़ती थी ..लिहाजा परिजनों ने कनखल पुलिस से शिकायत की थी.. जिसके बाद कनखल पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है और परिजनों को सौंप दिया है। दोनों नाबालिक लड़कियों की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने कनखल पुलिस का धन्यवाद दिया है।