कहरा: सदर थाना क्षेत्र में जिला परिषद उपाध्यक्ष के आवास पर शरद यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई
Kahara, Saharsa | Jan 12, 2025 सदर थाना क्षेत्र के जिला परिषद प्रांगण में जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के आवास पर महान समाजवादी विचारक शरद यादव के दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया है। इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष प्रोफेसर ताहिर ने किया। इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में कई नेता मौजूद थे।