बंजरिया: करोड़ों रुपए की लागत से पँचरुखा पश्चिमी पंचायत में बना पंचायत सरकार भवन, एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका
करोड़ो रुपए की लागत से पँचरुखा पश्चिमी पंचायत सरकार भवन एक वर्ष बाद भी शुरू नही हो सका। पब्लिक एप्प की टीम रविवार निरीक्षण की तो वहां कुर्सी,टेबल कोई मूलभूत सुविधा नदारद थी। वहां जाने के लिए कोई मार्ग तक नही है। एक वर्ष पूर्व करोड़ो रुपए की लागत से निर्माण हुआ। लेकिन उद्घाटन तक नही हो सका है। जिसके कारण आम लोगो को काम के लिए प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है।