बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, गोरखपुर में जश्न | पटाखे और मिठाइयों से गूंजा कार्यालय #gorakhpur #bjp
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद गोरखपुर के रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और जीत का जश्न देर तक चलता रहा। नेताओं ने इस जीत को पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। बंगाल में इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों की पूर्ति से जोड़ा गया।