दीगोद: कोटा-श्योपुर रूट पर फिर खराब हुई रोडवेज बस, झोटोली रोड के पास ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Digod, Kota | Sep 11, 2026 कोटा-श्योपुर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें आए दिन खराब हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह कोटा डिपो से श्योपुर जा रही एक रोडवेज बस झोटोली रोड के पास खराब हो गई। यात्रियों और आसपास के दुकानदारों के मुताबिक, बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। ड्राइवर ने बस की रफ्तार कम करके उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जिससे ए