कोरबा: चावल के लिए युवक कांग्रेस ने खाद्य विभाग में धरना दिया, अधिकारियों से हुई नोकझोंक
Korba, Korba | Apr 20, 2026 गरीबों को सरकार द्वारा दिए जा रहे नि:शुल्क चावल का प्रचार- प्रसार करने के लिए यूं तो करोड़ों रुपए पोस्टर-बैनर में फूंक दिए जाते हैं लेकिन गरीबों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है, युकां ने प्रदर्शन किया।पिछले दो-तीन महीने से गरीबों को चावल के लिए भटकना पड़ रहा है। उचित मूल्य की दुकानों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक नहीं है।