कासगंज: कासगंज जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़, 1736 मरीजों के बनाए गए पर्चे
कासगंज जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार की दोपहर 2 बजे तक जिला अस्पताल में कुल 1736 नए मरीजों ने अस्पताल में पंजीकरण कराया। इनमें बड़ी संख्या में त्वचा संबंधी बीमारियों और मौसमी रोगों से पीड़ित मरीज शामिल थे।