सारठ: BDO के निर्देश पर ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने आराजोरी पंचायत में निर्माणाधीन आवासों का लिया जायजा, कार्य पूरा कराने का निर्देश
Sarath, Deoghar | Jun 16, 2026 सारठ BDO के निर्देश पर आवास योजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहन महरा ने मंगलवार शाम 5 बजे तक आराजोरी पंचायत के कई गांवों में जाकर निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया। कहा लाभुकों को जल्द कार्य पूरा नहीं कराने पर भुगतान राशि की वसूली व प्राथमिकी दर्ज होने की चेतावनी दी गई है और निर्माण कार्य पूरा कराने वाले लाभुक को प्लास्टर व रंग-रोदन कराकर अंतिम भुगतान की बात कही।