हज़ारीबाग: हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अटेंडेंस पास सिस्टम की हुई शुरुआत।
हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अटेंडेंस पास सिस्टम की शुरुआत की गयी है। यह सकारात्मक पहल हजारीबाग के उप विकास आयुक्त सह प्रशासक एवं अस्पताल अधीक्षक द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार से की गयी है। यह अटेंडेंस पास सिस्टम पायलट मोड में मैटरनिटी, लेबर वार्डों तथा एसएनसीयू में लागू किया गया है।