हज़ारीबाग: पंच मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
हज़ारीबाग़ जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखते ही बन रही है ।ऐसे में सोमवार को हज़ारीबाग़ के पंच मंदिर में अखंड कीर्तन की शुरुआत हो चुकी है । जो की अगले दिन तक चलेगी । वहीं मंदिर परिसर की साज सज्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इधर पंच मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है ।