हज़ारीबाग: चरही घाटी में हुए सड़क हादसे में एक और युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
हजारीबाग चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी के समीप रांची पटना मार्ग एनएच 33 पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगो की मौत हो गई थी। वही आज एक और युवक की मौत हो गई। वही अभी तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान बिहार मधुबनी के अमीपिरी गांव निवासी अनमोल सफी पिता सीताराम सफी, मधुबनी के महादेवा निवासी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता पिता शिवलाल गुप्ता है।