हज़ारीबाग: गैलेंटरी अवार्डेड पुलिस बल को एसपी ने बैच देकर किया सम्मानित।
2015 में भाकपा माओवादियों व पुलिस मुठभेड़ में थी भूमिका।
जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में हुए भाकपा माओवादियों से 2015 में हुए मुठभेड़ में जिलाबल के हवलदार रोहित रजक, सिपाही हीरालाल रजक, हवलदार यशवंत महतो और अनुरुद्ध ओझा की अहम भूमिका निभाया था। इसको लेकर चारो जिला बल के पुलिस को गैलेंट्री अवार्ड की घोषणा की गई थी। अवार्ड मिलने के बाद विभाग ने चारो जिला बल के पुलिस को प्रमोट भी किया गया था।