हिसुआ: हिसुआ गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा तेज, दो आरोपित कोर्ट में हाजिर, एक गिरफ्तार, सात आरोपितों के घर चस्पा इश्तिहार
Hisua, Nawada | Sep 10, 2026 नवादा के हिसुआ में 1 सितंबर को हुए गोलीकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच आरोपित राजा कुमार और सोलदु ने नवादा कोर्ट में हाजिर होकर आत्मसमर्पण कर दिया। तो जैकी कुमार को गिरफ्तार किया गया है।