सहारनपुर: दिल्ली रोड पर कार मैकेनिक से लूटपाट, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला
गुरुवार रात्रि 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के मनोहरपुर में कार मैकेनिक योगेश सैनी के साथ लूटपाट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने योगेश सैनी को निशाना बनाते हुए उनसे सोने की चेन और नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।