भीलवाड़ा: कोड़लई में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर लाठियों और सरियों से किया हमला, हायर सेंटर रेफर
बनेड़ा थाना क्षेत्र के कोड़लई में जमीनी विवाद के चलते गांव के दबंगों ने एक महिला के घर में जबरन घुसकर उसपर लाठीयो ओर सरियों से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।