ऊंचाहार: रामसांडा गाँव के पास सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ऊँचाहार क्षेत्र के रामसांडा गाँव की रहने वाली शिवपति 62 वर्ष बीती 4 अगस्त को घर के पास ही सड़क पार करते समय ई रिक्शा की टक्कर से घायल हो गई थी, परिजनों ने उन्हें जिला मुख्यालय पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, सोमवार को तबियत बिगड़ने पर लखनऊ पहुंचते ही मौत हो गई, मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।