हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा की शिकायत पर चाइल्ड हेल्प लाइन ने रुकवाई शादी
सुमेरपुर क्षेत्र के एक गांव की कक्षा सात की छात्रा की शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने शादी करने को लेकर दिल्ली जा रहे पिता को चेतावनी दी और बालिग होने पर शादी करने के सख्त निर्देश दिए।सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कस्बे में बुआ के पास रहकर कक्षा सात में पढ़ती है। चाइल्ड हेल्पलाइन के डीसी सफवान अहमद ने बताया कि उनके पास छात्रा का फोन आया था।