हमीरपुर: बंडा व अतरार में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
बंडा व अतरार में स्वीप के अंतर्गत रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। डिप्टी कलेक्टर शांतुन कुमार सिनसिनवार ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को ग्राम बंडा व अतरार में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर ने किया।