हमीरपुर: अंबेडकर जयंती पर सुमेरपुर में निकली भव्य शोभायात्रा जगह जगह हुये अन्य कार्यक्रम
बौद्ध महासभा ने कस्बे में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महापुरुषों के चित्रों की भव्य शोभायात्रा निकालकर उनको नमन किया। इसके अलावा अन्य संगठनों ने बाबा साहब को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंबेडकर जयंती पर बौद्ध महासभा के रघुवर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में महापुरुषों की नयनाभिराम चित्रों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।