बहादुरपुर: दरभंगा में राजद का स्थापना दिवस मनाया गया, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
दरभंगा में भी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक फराज फातमी, राजद के कद्दावर नेता भोला यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।