चायल: अदालत के आदेश पर थाना चरवा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया, जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी चरवा थाना क्षेत्र में अदालत के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 मई 2025 को उसकी पत्नी के साथ घटना हुई थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने अदालत का रुख किया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार पुलिस ने कहा मामले की जांच पड़ताल जारी है!