ओखलकांडा: ओखलकांडा के गांवों में गोवर्धन पूजा पर गोवंश संरक्षण का संकल्प
ओखलकांडा ब्लॉक के कई गांवों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीणों ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की और गोवंश संरक्षण का संकल्प लिया। पूजा के बाद गाय की परिक्रमा और चावल के लेप से हाथ का पंजा लगाने की परंपरा निभाई गई।