ग्वालियर गिर्द: आयकर अफसर के सूने घर में लाखों की चोरी, दो बदमाश घुसते हुए कैमरे में कैद
सिरोल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हरीखेड़ा में आयकर विभाग के टैक्स असिस्टेंट रितिक कुशवाह के सूने मकान में नकाबपोश चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना करीब 2 दिन पुरानी है। सिरोल पुलिस ने इस मामले में रविवार रात कायमी की है।पडौसी छोटू जाटव ने जब अफसर के घर के ताले टूटे देखे तब उसने पडौसी और पुलिस को सूचना दी।