दतिया नगर: दतिया: दुष्कर्म पीड़िता का SDOP पर आरोप, मारपीट कर दबाव से बयान दर्ज कराने की कोशिश, पुलिस ने कहा आरोप झूठे
दतिया में एक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए जाने से कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो किये हौ। पीड़िता महिला ने एक वीडियो रविवार दोपहर 12 बजे वायरल किया है जिसमें उसने एसडीओपी आकांक्षा जैन पर आरोप लगाया कि जब वह आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने कोतवाली पहुंची, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गय।