भादरा: विधायक संजीव बेनीवाल ने उप जिला चिकित्सालय भादरा का किया औचक निरीक्षण
भादरा के राजकीय उप जिला चिकित्सालय का शनिवार को विधायक संजीव बेनीवाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लेकर मरीजों से उपचार की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में टाइल्स व शेड लगाने का आश्वासन दिया तथा सभी मरीजों को नि:शुल्क उपचार, दवाएं व जांच उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।