बिहार: समाहरणालय में जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर 14 लोगों की सुनी समस्याएं
Bihar, Nalanda | Nov 30, 2024 जिलाधिकारी ने शनिवार की दोपहर 2 बजे समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 14 लोगों के समस्याओं को सुना। आवेदक के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत पोआरी के लंघौरा ग्राम में पहले जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण पंचायत सरकार भवन अस्थावां प्रखंड के निजमपुर पंचायत में चला गया था लेकिन अब ग्राम पंचायत पोआरी के लंघौरा ग्राम में जमीन उपलब्ध है।