नवाबगंज: बाराबंकी शहर के विभिन्न कॉलेजों में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
आगामी होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों, यथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बालक एवं बालिका तथा जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय (जनेस्मा) का गुरुवार करीब 1 बजे निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।