मसौढ़ी: भगवानगंज में आभूषण कारोबारी से 50 लाख की डकैती, परिवार को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी
Masaurhi, Patna | Jul 20, 2026 पटना के मसौढी अनुमंडल के भगवानगंज थानाक्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि 1 बजे हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पहले दुकान मालिक के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया, फिर हथियार के बल पर दुकान की तिजोरी खुलवाकर लाखों के गहने लूट लिए।