बिहटा: लेखनटोला के पास पुलिस ने 200 लीटर देसी शराब से लदी एक ऑटो को किया बरामद
Bihta, Patna | Apr 17, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लेखन टोला गांव के पास से पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए 200 लीटर देसी शराब के साथ एक ऑटो को बरामद किया है। पुलिस ने शराब और ऑटो को बरामद कर अपने साथ थाने ले आई है। शुक्रवार की दोपहर 12:15 के करीब की बताई जा रही है। हालांकि शराब के करबारी मौके से फरार पाए गए हैं।