शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित अंबा सिनेमा में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी
चौक कोतवाली क्षेत्र में अंबा सिनेमा में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे देखकर वहां पर तैनात गार्ड ने स्थानीय लोगों और मालिक को सूचना दी। उसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन दो घंटे बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका।