फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नौली में शुक्रवार को घर में रखी अलमारी में करंट उतरने से चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव नौली निवासी गोपाल पांडेय (22) अपनी मां के कंगन सुरक्षित रखने के लिए अलमारी के पास गया था। बताया जा रहा है कि अलमारी के पीछे से गुजर रहे बिजली के तार को चूहों ने कुतर दिया था, जिससे नंगा तार अलम