विदिशा: कृषि मंडी मिर्जापुर में ट्रैक्टर ट्राली की लाइन को लेकर किसानों के दो गुटों में मारपीट, कई घायल
सिविल लाइन थाना के अंतर्गत मिर्जापुर कृषि उपज मंडी में गुरूवार शाम 4 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली को लाइन मे लगाने के दौरान किसानो के दो पक्षो मे विवाद हो गया दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे और लोहे की टॉय का इस्तमाल किया गया,दोनो ही पक्षो से लोग घायल हुए हैं उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले मे दोनो पक्षो पर मामला दर्ज किया।