इटारसी: पुलिस ने नशे में छूटे युवक के ₹7 लाख के जेवर से भरे बैग को ढूंढकर सौंपा, युवक ने जताया आभार
गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे इटारसी पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक युवक को उसका 7 लाख रुपए कीमत का जेवरों से भरा बैग वापस मिल गया। युवक ने शराब के नशे में यह बैग एक दुकान पर छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के अहियापुर निवासी अरुण यादव (34) ने इटारसी पुलिस को सूचना दी।