प्रतापपुर: प्रतापपुर में निःशुल्क आयुष शिविर में 275 लोगों को मिला उपचार और परामर्श
सेवा संकल्प अभियान के तहत न्यू बस स्टैंड स्थित मंगल भवन में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणि पैकरा की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 275 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आयुष चिकित्सा पद्धति से उपचार एवं परामर्श दिया।