महसी: चरीगाह में चोरों ने बोला धावा, एक ही गांव के चार मकानों में की लाखों रुपये की चोरी
बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास के चरीगाह में बीती रात चोरों ने चार घरों में जमकर उत्पात मचाया। गांव निवासी ननकुन्ने, अमिरका, गंगाराम व केशव राम के घर से चोर लाखों रुपए का सामान एवं नगदी चुरा ले गए। शनिवार सुबह पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।