महसी: दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने महसी में नकदी व लाखों रुपये के गहने किए चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
हरदी थाना क्षेत्र के महसी में चोरों ने एक घर में बीती रात नकदी व लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोर दीवार फांदकर छत के अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल को घर में लड़की का तिलक था और 18 अप्रैल को शादी होनी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।