महसी: शेखन पुरवा में खंभा ले जाने से किया मना, तो विपक्षियों ने फोड दिया सिर, घर में घुसकर मां, बहन को पीटा, पांच घायल।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखन पुरवा गांव निवासी अंकित कुमार विश्वकर्मा पुत्र पेशकार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उनके दरवाजे पर बिजली का पुराना खंभा कुआं के जगत पर रखा था। जिसे गांव निवासी कमलेश, राजू, हर्षित उठाकर ले जा रहे थे। मना करने पर लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे सिर में गंभीर चोटें। साथी घर में घुसकर मां बहन को भी पीटा।।