महसी: वैसनपुरवा के पास बाइक सवार दंपत्ति को बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल।
बौंडी थाना क्षेत्र के हाथी चक गांव निवासी 45 वर्षीय रानी अपने पति के साथ चहलारी घाट से अपनी बेटी के घर से होकर वापस लौट रही थी तभी थाना हरदी क्षेत्र के वैसन पुरवा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रानी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया।