महसी: केवलपुर में मतदाताओं को जागरुक करते हुए ईवीएम मशीन का कराया डेमो, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।
महसी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत केवलपुर ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में ईवीएम मशीन की जांच एवं डेमो कराया गया। साथ ही मतदाताओं को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया की सोशल मीडिया पर ईवीएम मशीन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस पर ध्यान न देकर अपने मताधिकार पर ध्यान दें। मौजूद लोगों ने ख़ुद ईवीएम मशीन में वोट डालकर चेक किया।