बौंसी: प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Bausi, Banka | Feb 18, 2025 प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल में गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे तीनों परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक ने बताया कि 2745 परीक्षार्थियों में से 2695 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। जबकि 50 छात्र छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।