आज दिनांक 25.06.2026 को सुबह करीब बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोईरौना क्षेत्रान्तर्गत सीतामढ़ी घाट के पास गंगा नदी में तीन युवक डूब रहे हैं। उक्त सूचना पर पीआरवी एवं स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचे। जानकारी करने पर पता चला कि तीनों युवक ग्राम बारी, थाना सुरियावां, जनपद भदोही के निवासी हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 लड़कों (1.विशाल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा 2.आशीष शर्मा पुत्र सतीश शर्मा) को सुरक्षित बचा लिया गया है तथा तीसरा लड़का अभिषेक शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र करीब 17 वर्ष गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया। अथक प्रयास के उपरान्त गोताखोरों की मदद से बरामद कर जरिए एम्बुलेंस सीएचसी डीघ उपचार के लिए भेजा गया जहां अभिषेक शर्मा को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त मर्चरी भिजवाया गया। लड़के के परिजन मौके पर मौजूद हैं। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
उक्त घटना के संबंध में श्री चमन सिंह चावड़ा, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर की बाईट👆
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur